ग्रामीणों की समस्या को सुन 10 योजनाओं का किया चयन
रजौन . प्रखंड रिसोर्स टीम के प्रशिक्षणार्थियों के एक दल ने पंचायत के कुल छह वार्डों में जाकर समस्याओं को सुनते हुए 10 योजनाओं का चयन किया. प्रखंड रिसोर्स टीम ने हमारा गांव हमारी योजना कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे और सभा के माध्यम से प्रत्येक लोगों की राय ली. ग्रामीणों से पूछ-पूछ […]
रजौन . प्रखंड रिसोर्स टीम के प्रशिक्षणार्थियों के एक दल ने पंचायत के कुल छह वार्डों में जाकर समस्याओं को सुनते हुए 10 योजनाओं का चयन किया. प्रखंड रिसोर्स टीम ने हमारा गांव हमारी योजना कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे और सभा के माध्यम से प्रत्येक लोगों की राय ली. ग्रामीणों से पूछ-पूछ कर सर्व सम्मति से वरीयता के आधार पर 10 योजनाओं का चयन किया गया. रिसोर्स टीम के सदस्यों ने रजौन पंचायत के वार्ड 05, 06, 07, 08, 11, 14 में जाकर गांव का नजरी नक्सा भी तैयार किया. कार्यक्रम में मनरेगा के कनीय अभियंता, जीविका के सदस्य पीआरएस, कृषि समन्वयक आदि मुख्य रूप से शामिल थे. वहीं रविवार को टीम के सदस्यों ने घर – घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए घर – घर जाकर सर्वेक्षण भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










