शिक्षक से होकर गुजरती है ज्ञान की गंगा : बीडीओ
फोटो नंबर 10 बांका 12 : सम्मानित करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयास्वयं बनें संघर्षशील तभी समाज के नौनिहालों के बीच ज्ञान का दीप जल सकेगा. उक्त बातें सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान बीडीओ मनोरंजन कुमार पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि आप समाज, राज्य और […]
फोटो नंबर 10 बांका 12 : सम्मानित करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, धोरैयास्वयं बनें संघर्षशील तभी समाज के नौनिहालों के बीच ज्ञान का दीप जल सकेगा. उक्त बातें सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के दौरान बीडीओ मनोरंजन कुमार पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि आप समाज, राज्य और देश के पथ प्रदर्शक हैं. ज्ञान की गंगा शिक्षकों से होकर ही गुजरती है. संघर्षशील, कर्तव्य परायण और सुयोग्य शिक्षकों से होकर गुजरने वाली ज्ञान गंगा से जब बच्चे सराबोर होंगे तभी वे देश के कर्णधार हो सकते हैं. सबसे जिम्मेदारी वाली पेशा में शिक्षक हैं. शिक्षकों के खान-पान व आचरण का भी प्रभाव समाज पर पड़ता है. मौके पर तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन के उपरांत बीडीओ ने प्रशिक्षु शिक्षकों के बीच प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का भी वितरण किया. बीइओ असफाक आलम ने भी शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों को बच्चों के बीच बांटने का अनुरोध किया. मौके पर आरपी राजकुमार प्रसून, सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










