सेविका चयन में अनियमितता, मामला डीपीओ के पास

Updated:
विज्ञापन

बांका: जिले के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के कटियारी पंचायत के मांझीडीह आंगनबाड़ी केंद्र 85 में सेविका पद के चयन में बरती गयी अनियमितता की शिकायत की गयी है. शिकायत पंचायत के प्रदीप कुमार यादव एवं संजय कुमार यादव ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से आवेदन देकर किया है. आवेदन में कहा गया है, सीडीपीओ रत्ना कुमारी […]

विज्ञापन

बांका: जिले के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के कटियारी पंचायत के मांझीडीह आंगनबाड़ी केंद्र 85 में सेविका पद के चयन में बरती गयी अनियमितता की शिकायत की गयी है. शिकायत पंचायत के प्रदीप कुमार यादव एवं संजय कुमार यादव ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से आवेदन देकर किया है. आवेदन में कहा गया है, सीडीपीओ रत्ना कुमारी द्वारा सेविका के चयन में अनियमितता बरती गयी है. इसमें इस पद पर शांति कुमारी को गलत तरीके से बहुलता के आधार पर चयन किया गया है. चयनित सेविका वार्ड सदस्य राम मरांडी का रिश्तेदार है. चयन के लिए गांव में नहीं बल्कि ग्राम सभा कोल्हासार में आयोजित कर सेविका का चयन किया गया है, जो नियम के विरुद्ध है. आवेदक ने इस चयन प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से आवेदन देकर इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चयन को रद्द कर पुन: सेविका पद पर उचित माध्यम से नये सेविका का चयन किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन