अनाज का उठाव कागज पर, लाभुक को लाभ नहीं
बांका . जन वितरण के दुकानदार के द्वारा लाभुकों को उसके अधिकार के तहत का अनाज नहीं दिया जा रहा है. जिसकी शिकायत सलेमपुर अमरपुर कल्याणपुर के ग्रामीण द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसडीओ को दी गयी है. आवेदन के अनुसार वे लोग डीलर से त्रस्त है. बार बार इसका उठाव के बाद भी लाभुकों को […]
बांका . जन वितरण के दुकानदार के द्वारा लाभुकों को उसके अधिकार के तहत का अनाज नहीं दिया जा रहा है. जिसकी शिकायत सलेमपुर अमरपुर कल्याणपुर के ग्रामीण द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसडीओ को दी गयी है. आवेदन के अनुसार वे लोग डीलर से त्रस्त है. बार बार इसका उठाव के बाद भी लाभुकों को इसके लाभ से वंचित रखा जाता है. कुछ को लाभ देकर शेष के साथ अभद्र सलुक करते हैं. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार डीलर ने 6 माह का अनाज उठाव किया. मगर किसी को एक किसी को दो या तीन माह का ही अनाज वितरण किया. जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. डीलर रहते हैं देवघर में, करते हैं मनमानीबांका . बनियाचक अमरपुर के उपभोक्ता ने एसडीओ का आवेदन देकर गांव के डीलर आर के साह पर मनमानी का आरोप लगाया है. एसडीओ को दिये गये आवेदन के अनुसार गांव के डीलर परिवार सहित देवघर में रहते है. बिचौलिया के द्वारा डीलर का अनाज उठाव होता रहा है. मजदूर उपभोक्ता को 6 माह के राशन उठाव के बाद भी अनाज नहीं मिला है. मांगने पर गाली गलोज कर भगा दिया जाता है. हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










