शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू, फॉगिंग मशीन खराब
Updated at : 18 Mar 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : ठंड खत्म होते ही गर्मी ने जोरदार दस्तक दे दी है. इस बीच मच्छर भी पीछे नहीं है. बेला ढलते ही पूरे शहर मच्छर का प्रकोप शुरु हो जाता है. बाजार हो, मैदान हो या घर सभी जगह मच्छर हमलाई हो चुके हैं. लोग दफ्तर में सही ढंग से काम नहीं कर पा […]
विज्ञापन
बांका : ठंड खत्म होते ही गर्मी ने जोरदार दस्तक दे दी है. इस बीच मच्छर भी पीछे नहीं है. बेला ढलते ही पूरे शहर मच्छर का प्रकोप शुरु हो जाता है. बाजार हो, मैदान हो या घर सभी जगह मच्छर हमलाई हो चुके हैं.
लोग दफ्तर में सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं. शरीर स्थिर होते ही मच्छर काटता है. मच्छर इस कदर विषाक्त है कि काटे हुए स्थान में सूजन आ जाती है. यहां तक की फोड़ा तक निकल जाता है. इस बीच नगर परिषद में मौजूद फॉगिंग का कोई अता-पता नहीं चल रहा है. जानकारी मिली है कि यंत्र लंबे समय से यंत्र खराब है.
बड़े-बड़े अधिकारियों के घर अस्पताल के फॉगिंग मशीन से काम चला लिया जाता है. परंतु आम लोगों के मोहल्ले व मार्केट में फॉगिंग नजर नहीं आ रहा है. वहीं फॉगिंग नहीं चलने की वजह से आम जनता में काफी रोष है. उनका कहना है कि प्रत्येक वर्ष फॉगिंग को लेकर नगर प्रशासन की रवैया चिंताजनक रहती है.
नप के पास है पांच फॉगिंग मशीन, सब खराब
नगर परिषद के पास मौजूदा समय में पांच फॉगिंग मशीन है. जिसमें दो बड़ा जो वाहन के माध्यम से चलाया जाता है. तीन छोटा से ऑटो या पिकअप से खींचा जा सकता है. जबकि एक अन्य यंत्र भी है जो साइकिल या व्यक्ति अपने हाथ में लेकर भी घुमा सकता है.
हाल यह है कि लंबे वर्ष से सभी मशीने खराब पड़ी है. पटना से तकनीकी कर्मी से संपर्क किया गया है परंतु टीम नहीं आयी. इसके बाद अब कलकत्ता से टेक्निशियन को मंगाकर मशीन को ठीक कराये जाने की कवायद शुरु की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




