तीन वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, लोगों ने मंदिर में करायी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 2:34 PM
बांका : बांका जिला के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल्हरिया गांव स्थित शिव मंदिर में प्रेम-प्रसंग के एक मामले में दोनों पक्षों की सहमति के बाद अंतरजातिय प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. अमीनपुर गांव के राजाराम गोस्वामी व कुल्हड़िया गांव के अंजली कुमारी के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. […]
बांका : बांका जिला के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल्हरिया गांव स्थित शिव मंदिर में प्रेम-प्रसंग के एक मामले में दोनों पक्षों की सहमति के बाद अंतरजातिय प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. अमीनपुर गांव के राजाराम गोस्वामी व कुल्हड़िया गांव के अंजली कुमारी के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
शनिवार की रात युवक युवती के घर मि लने पहुंच गया. इसी बीच युवती के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना युवक के अभिभावक को दी गयी. इसके बाद बैजूडीह पंचायत के सरपंच डोमन हरिजन के समक्ष दोनों पक्षों की राजामंदी के बाद प्रेमी युगल की विवाह हिन्दू रीति रिवाजके साथ करा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










