जांच में एक भी पैथोलॉजी मानक पर खरे नहीं उतरे

बांका : हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों अमानक पर चले पैथोलॉजी की जांच से संबंधित कार्रवाई की. साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी दी है. रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो इस जिले में तय मानक के अनुरूप एक भी पैथोलॉजी स्थापित नहीं है. यह […]
बांका : हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों अमानक पर चले पैथोलॉजी की जांच से संबंधित कार्रवाई की. साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी दी है. रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो इस जिले में तय मानक के अनुरूप एक भी पैथोलॉजी स्थापित नहीं है. यह रिपोर्ट न केलव जिलेवासियों के लिए झकझोरने वाली है, बल्कि चिकित्सा विभाग पर भी सवाल उठाता है. आखिर कई दशक से चल रहे अमानक जांच घर पर विभाग ताला लगाने में क्यों नाकाम रही. मुख्यालय से जब जांच कर दो सप्ताह के अंदर अमानक पर चल रहे पैथोलॉजी को बंद करने का निर्देश मिला तो,
विभागीय स्तर से इसकी जांच की गयी. विगत 10 सितंबर को जांच का अंतिम प्रतिवेदन भेज दिया गया. जिसमें बताया गया कि सभी जांच घर स्वत: बंद पाये गये. जिसकी संख्या करीब 54 के आसपास है. ये सभी अमानक थे. जांच में एक भी पैथोलॉजी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. विभाग को यह भी आशंका है कि अभी भी चांदन सहित अन्य इलाकों में चोरी-छिपे जांच घर संचालित हो रही है. जिला मुख्यालय की स्थिति काफी विकट है. दर्जनों की संख्या में कदम-कदम पर जांच के लिए तैयार लैब एकाएक बंद पड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




