बांका : पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

Published at :30 May 2014 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : पत्नी की पीट-पीट कर हत्या

बौंसीः बौंसी थाना से सटे पंडा टोला-दत्ता टोला भोली बाबा आश्रम के पास बुधवार देर रात को नवविवाहिता महारानी कुमारी की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोप है कि घटना के बाद पति सभी जेवर लेकर फरार हो गया. महारानी की मां ने इस बाबत बौंसी थाना में दामाद, बेटी की सास […]

विज्ञापन

बौंसीः बौंसी थाना से सटे पंडा टोला-दत्ता टोला भोली बाबा आश्रम के पास बुधवार देर रात को नवविवाहिता महारानी कुमारी की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. आरोप है कि घटना के बाद पति सभी जेवर लेकर फरार हो गया. महारानी की मां ने इस बाबत बौंसी थाना में दामाद, बेटी की सास व दामाद के मामा सहित कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

अक्सर करता था मारपीट : पुलिस को दिये आवेदन में कहा गया है कि महारानी की सास व पति गोलहठी निवासी उत्तम कुमार उर्फ गुड्डू अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था. यही नहीं सास के इशारे पर गुड्डू अक्सर मारपीट भी करता था. बुधवार को गुड्डू के मामा दर्शन मिश्र, गौतम मिश्र व गोविंद मिश्र ने महारानी की

मां नीलम देवी पर दबाव बनाया कि

वह अपने दामाद गुड्डू को अपने

घर बुलायें. इस के बाद नीलम देवी ने गुड्डू को अपने यहां बुलाया. इसके बाद सभी वट सावि़त्री पूजन के लिए नीलम देवी के मायके चले गये. ज्ञात हो कि सभी का घर एक ही मुहल्ले में है. रात में भोली बाबा आश्रम के समीप लड़की के नैनिहाल में पति-पत्नि सोये थे. आरोप है कि पति ने रात में हत्या करने के बाद महारानी के सारे जेवर लेकर फरार हो गया. हालांकि, आवेदन व ग्रामीणों के अनुसार हत्या के बाद गुड्डू की मां चंद्रकला देवी को नीलम देवी ने घटना स्थल पर लाकर शव को दिखाया था, जिसके बाद ही दोनों मां-बेटा लाश को छोड़कर फरार हो गये. महारानी के पिता रंजीत कुमार झा ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. आवेदन के अनुसार महारानी की सास, ससुर व पति के तीनों मामा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

वही हमरो बेटी के मरवाय देलको हो बाबू

गौतमा शादी करैलो छेलय हो बाबू, वही हमरो बेटी के मरवाय देलकेय हो.. यही कहकर महारानी की मां नीलम देवी विलाप कर रही थी. उन्होंने बताया कि गुड्डू के तीनों मामा ने मिलकर षड्यंत्र के तहत मेरी बेटी की शादी करवाई और फिर उसी के इशारे पर उसकी हत्या भी करवा दी. दो साल पहले मांग के अनुसार सामान देकर धूम-धाम से बेटी महारानी को घर से विदा करते वक्त मां-बाप ने यह नहीं सोचा था कि उसी बेटी की अर्थी को भी कंधा देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन