चार माह से राशन नहीं मिला

Updated:
विज्ञापन

आजमनगरः आजमनगर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के चार माह बाद भी आजमनगर के गरीबों को राशन उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी स्थिति भूखमरी की हो गयी है. जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो चुका है और आजमनगर में वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार बीपीएल परिवार के 36185 एवं एपीएल 32541 तथा […]

विज्ञापन

आजमनगरः आजमनगर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के चार माह बाद भी आजमनगर के गरीबों को राशन उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी स्थिति भूखमरी की हो गयी है. जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो चुका है और आजमनगर में वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार बीपीएल परिवार के 36185 एवं एपीएल 32541 तथा अंत्योदय के 5533 गरीब लाभार्थियों को चार माह से राशन केरोसिन उपलब्ध नहीं हो पाया है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू से पूर्व एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय कूपन पर राशन केरोसिन उपलब्ध होता था. सिर्फ अंत्योदय को बरकरार रखा गया है और फोटो लगाने का कार्य चलाया जा रहा है.

कहते हैं एमओ

प्रमोद कुमार झा ने बताया कि फोटो लगाने का कार्य चल रहा है. प्रखंड के दक्षिण भाग एवं देव गांव पंचायत खुरियाल, जोकड़, केलाबाड़ी, सालमारी में वितरण कराया जा रहा है. वितरण पूरा होने के बाद इसका लाभ उठा सकेंगे.

कहते हैं एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी डॉ महेंद्र पाल ने कहा कि कार्ड वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया. चुनावी कार्य के दौरान जिन पंचायतों में नहीं हो पाया था. संबंधित प्रखंड के एमओ को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन