ePaper

शादी की खरीदारी करने गये थे बाजार, लौटते वक्त पांच लोगों की चली गयी जान, पढ़ें

Updated at : 03 May 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की खरीदारी करने गये थे बाजार, लौटते वक्त पांच लोगों की चली गयी जान, पढ़ें

बांका : बिहार के बांका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की देर रात साढ़े बारह बजे की है. सभी लोग अपने घर से लड़की की शादी की खरीदारी करने के बाद भागलपुर से बाराहाट लौट रहे थे. […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि घटना बुधवार की देर रात साढ़े बारह बजे की है. सभी लोग अपने घर से लड़की की शादी की खरीदारी करने के बाद भागलपुर से बाराहाट लौट रहे थे. शादी की खरीदारी करने के बाद लोगों ने ऑटो की सवारी की और उसी से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गयी.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का उस वक्त गुस्से का ठिकाना नहीं रहा, जब स्थानीय प्रशासन ने कुछ मदद नहीं की. गुस्से में लोगों ने मृतकों के शव के साथ भागलपुर और दुमका मार्ग को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि मरने वालों में संगीता कुमारी, अमन कुमार और मंटू शाह के साथ खुशी कुमार और रामानंद शाह शामिल हैं. हादसे के बाद पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. शादी वाले घर में हुए इस हादसे से लोग उबर नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
मालगाड़ी ट्रेन से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन