हाइवा-मिनी ट्रक की टक्कर में चालक की मौत
बाराहाट, बांकाः ढ़ाका मोड़ सिनेमा हॉल के निकट बुधवार तड़के एक हाइवा और मिनी ट्रक की टक्कर में मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गयी. इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट से भागलपुर रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों […]
बाराहाट, बांकाः ढ़ाका मोड़ सिनेमा हॉल के निकट बुधवार तड़के एक हाइवा और मिनी ट्रक की टक्कर में मिनी ट्रक के चालक की मौत हो गयी. इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट से भागलपुर रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर ढाका मोड़ सिनेमा हॉल के समीप दुमका की तरफ से आ रहा एक हाइवा भागलपुर की ओर से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मिनी ट्रक के परखचे उड़ गये. इस दुर्घटना में मिनी ट्रक का चालक अपनी जगह से हिल भी नहीं सका और बुरी तरह वाहन में फंस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों की मदद से भागलुपर के भीखनपुर निवासी चालक अशोक ठाकुर को किसी तरह बाहर निकाला. उसे बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष अजित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. इसी हादसे में किशन चौधरी, मोहम्मद मुन्ना व मोहम्मद अजहर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
मानवता हुई शर्मसार
टक्कर के बाद जहां घायल मदद की गुहार लगा रहे थे, वहीं कुछ स्थानीय लोग मिनी ट्रक पर लदे बकरी और खस्सी को लेकर भागने में मसगुल दिखे. मिनी ट्रक का चालक बार-बार लोगों से कह रहा थे ‘मुङो निकालो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा’ लेकिन जब तक स्थानीय पुलिस नहीं पहुंची तब तक लोग घायलों को बचाने की बजाय उनके पशु को वाहन से उतार कर भागने में लगे रहे. इस दुर्घटना में आधा दर्जन बकरी व खस्सी की भी मौत हो गयी. घटना के बाबत मोहम्मद जावेद के बयान पर बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










