शादी-विवाह के अवसर पर भी परिणाम की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बांकाः वोट के उत्साह खत्म होने के बाद अब वोट कि गिनती से जीत-हार के फैसले को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. लोगों के बीच परिणाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. शादी और विवाह के अवसर पर भी गांव और बूथ पर होनेवाले मतदान की गणित सुलझाने का […]

विज्ञापन

बांकाः वोट के उत्साह खत्म होने के बाद अब वोट कि गिनती से जीत-हार के फैसले को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. लोगों के बीच परिणाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. शादी और विवाह के अवसर पर भी गांव और बूथ पर होनेवाले मतदान की गणित सुलझाने का खेल चरम पर है. खास कर भाजपा, राजद व जदयू के समर्थक अपने-अपने समीकरण का दावा कर अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं.

जिसके लिए वाहनों के रोड शो, अबीर गुलाल, मिठाई, पटाखा आदि के इंतजाम के लिए एडवांस बुकिंग आरंभ है. पीबीएस कॉलेज व इसके करीब बनाये गये मतगणना कक्ष की सुरक्षा चक्र मजबूत बना कर रखी गयी है. वैसे 16 मई को शाम ढलने से पहले ही जीत को लेकर किसी एक का दावा सच होनेवाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन