लोगों तक पहुंचाएं खाद्यान्न

Updated:
विज्ञापन

बांकाः पिछले चार माह से लोगों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर शनिवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने एसएफसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दे की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. खाद्य सुरक्षा के संचालन के लिए स्थानीय एसएफसी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान […]

विज्ञापन

बांकाः पिछले चार माह से लोगों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर शनिवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने एसएफसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दे की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. खाद्य सुरक्षा के संचालन के लिए स्थानीय एसएफसी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रकार की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने खाद्यान्न ले जा रहे वाहन की ट्रैकिंग को देखा. उन्होंने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी लगाने का आदेश दिये जिसका लाइव टेलीकास्ट वो अपने कार्यालय में देख सके.

इस दौरान उन्होंने डीलर की समस्या से लेकर एसएफसी गोदाम तक की जानकारी ली. उन्होंने सभी प्रकार के आवंटन से लेकर लोगों तक पहुंचने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.

डीलर खुद करें इ-चलान को डाउनलोड : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अब खाद्यान्न उठाव के पूर्व इ चलान के माध्यम से पैसा जमा करेंगे. इ चलान उनको खुद ही एसएफसी बिहार डॉट 4जी डॉट कॉम के वेबसाइट के सर्विस ऑप्शन से डाउन लोड कर सकते हैं. इ चलान में डीलर को मिला आवंटन, खाता संख्या, पैसे सहित सभी प्रकार की जानकारी मिल जायेगी.

जिसको लेकर डीलर बैंक में पैसा जमा कर ऑफिस कॉपी को ऑफिस में जमा कर देंगे. इस वेबसाइट पर आम लोगों को भी जानकारी मिल जायेगी कि उसके डीलर को किस माह का कितना आवंटन मिला है. औचक निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी बांका स्थित एसएफसी गोदाम का भी निरीक्षण किया. जहां उन्होंने एजीएम, 4जी के ऑपरेटर व डीलर से सभी प्रकार की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ एसडीओ शिव कुमार पंडित, डीएसओ, एसएफसी डीएम अशोक कुमार निधि, आइटीएम अमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन