बिहार के बांका में घूस लेते वन विभाग का पदाधिकारी गिरफ्तार

Published at :08 Sep 2017 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के बांका में घूस लेते वन विभाग का पदाधिकारी गिरफ्तार

बांका : निगरानी विभाग की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह बांका वन परिसर पदाधिकारी को 12 हजार रुपया नकद घूस लेते रंगे हाथोंपकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार को उससमय उनके सरकारी आवास से नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया गया जब, वह एक अवैध लकड़ी के कारोबारी से राहत देने […]

विज्ञापन

बांका : निगरानी विभाग की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह बांका वन परिसर पदाधिकारी को 12 हजार रुपया नकद घूस लेते रंगे हाथोंपकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार को उससमय उनके सरकारी आवास से नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया गया जब, वह एक अवैध लकड़ी के कारोबारी से राहत देने के नाम पर बतौर घूस के रूप में मिली 12 हजार की राशि कोगिनकररख रहे थे. बताया जा रहा है कि गत सप्ताह शहर के विजय नगर निवासी सुनील मंडल के एक वाहन को अवैध लकड़ी के साथ जब्त कियागया था.

वन परिसर पदाधिकारी ने वाहन को गलगला जंगल में रात के समय गुप्त सूचना के अाधार पर जब्त किया था. इस मामले में कारोबारी से वन परिसर पदाधिकारी ने राहत देने के नाम पर रुपये की मांग की थी. इसके बाद उक्त कारोबारी ने इस मामले की लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की थी. इसके बाद निगरानी के छह सदस्यीय टीम ने विभाग के डीएसपी महाराजा कनिष्क सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. फिलवक्त निगरानी की टीम विभागीय कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी होने के बाद पूर्व मंत्री रूडी अब कर रहे हैं यह काम , देखें फोटो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन