100 लीटर देसी महुआ शराब जब्त

100 लीटर देसी महुआ शराब जब्त
बेलहर. एसपी के निर्देश पर होली के पूर्व बेलहर पुलिस द्वारा जंगली एवं संदिग्ध ठिकानों पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में पुलिस ने बगधसवा जंगल से अवैध शराब निर्माण कर रखी गयी करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया. साथ ही शराब बनाने के लिए रखा गया गुड़ महुआ आदि के मिश्रण को भी विनिष्ठ किया गया. इस अभियान में पुअनि गौतम कुमार, राजेश कुमार के साथ पुलिस जवान शामिल थे. छापेमारी कर लौटे पुअनि गौतम कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री से जुड़े स्थानीय लोगों की पहचान कर ली गयी है. जिसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




