औरंगाबाद: बारुण में विकासशील इंसान पार्टी ने मनाई वीरांगना फूलन देवी की शहादत वर्षगांठ, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सादात दिवस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बारुण नगर पंचायत में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.
Aurangabad News: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को बारुण नगर पंचायत स्थित वेद व्यास आश्रम परिसर में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
चित्र पर माल्यार्पण कर दिया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई. इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और फूलन देवी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.
अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक था जीवन: रंजीत चौधरी
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी नेता सह बारुण के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अदम्य साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई का एक अद्वितीय प्रतीक है. उन्होंने हमेशा समाज के शोषितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और अन्याय के आगे कभी घुटने नहीं टेके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाकर समाज सेवा में जुटने की अपील की.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर भजन चौधरी, केदार चौधरी, अवधेश चौधरी, राजेश चौधरी, बिहारी चौधरी, शंभू चौधरी, बृजनंदन चौधरी, विनोद चौधरी, राजकुमार चौधरी, अर्जुन चौधरी, लाल बाबू और अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










