औरंगाबाद के ओबरा में प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर जोर

Author Brajesh divedi|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

ओबरा में प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की बैठक संपन्न पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और समाज की एकजुटता पर हुआ जोर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड में प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड स्थित चपरी गांव में शिवलाल शर्मा के आवास पर रविवार को 'प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा' के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता शिवलाल शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मिथिलेश शर्मा द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिले से आए वरीय पदाधिकारियों के भव्य स्वागत के साथ हुई.

विज्ञापन

संगठन विस्तार और एकजुटता पर जोर

बैठक में समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द कमेटियों के गठन की अपील की.

राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी की मांग

जिला अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने समाज की प्रगति के लिए सामाजिक के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि निर्णय प्रक्रिया में समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जयेन्द्र शर्मा, जिला सचिव रितेश शर्मा, जिला महासचिव दीपक शर्मा, ओबरा प्रखंड प्रभारी नंदेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता दयानंद शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, सुजीत शर्मा, राजेश्वर शर्मा, चंदन शर्मा, नीरज शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, सुशील शर्मा और रिंकू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन