देव सूर्य मंदिर के मुख्य द्वार का गुंबज ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Author Ravikant Pathak|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
सूर्य मंदिर के दीवार ट्रक के ठोकर से क्षतिग्रस्तदेवऐतिहासिक सूर्य नगरी देव स्थित सूर्य मंदिर के मुख्य द्वार स्थित नवनिर्मित गुम्बज को गत रात्रि ट्रक के ठोकर से क्षतिग्रस्त के बाद सूर्य मंदिर न्याय समिति के द्वारा बनवाने का कार्य किया.दोमुहान पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर भारी वाहनों के परिचालन पर जिला प्रशासन रोक लगा दी। इसके बावजूद कई ट्रक और अन्य भारी वाहन औरंगाबाद से देव से अंबा सड़क का उपयोग कर रहे हैं, जानकारी के अनुसार गत दिनो एक ट्रक मंदिर से गुजर रहा था। जो मंदिर चाहरदिवारी के दक्षिण पश्चिम कोना से गुजरने के क्रम में नवनिर्मित मंदिर के हीं आकृति के गुम्बज को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद ट्रक बाजार की ओर चला गया. सुबह जब स्थानीय लोगों देखा और जानकारी दी. वहीं न्यास समिति सचिव विश्वजीत राय,कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि औरंगाबाद–डाल्टेनगंज एनएच-139 पर बटाने नदी स्थित दोमुहान पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण देव से होकर डाल्टनगंज बस एवं ट्रक जा रही है. कोई कोई ट्रक देव सूर्य मंदिर से गुजराती है इसी में दीवार क्षतिग्रस्त हो जाता है यह घटना चौथी बार है ,जिसे मरम्मत का कार्य करवाया गया.ट्रक को खोजने का प्रयास किया गया परन्तु ट्रक नहीं मिल सका. जबकि ट्रक एवं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। सूर्य मंदिर ऐतिहासिक है इसे संजोग कर रखने की जिम्मेदारी सबको है

औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर का मुख्य द्वार का गुंबज एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और ट्रक की तलाश जारी है. भारी वाहनों के अवैध परिचालन से यह चौथी बार मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के मुख्य द्वार की चहारदीवारी पर नवनिर्मित गुंबज बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद सूर्य मंदिर न्यास समिति द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त गुंबज की मरम्मत का कार्य करवा दिया गया है.

भारी वाहनों के अवैध परिचालन से बार-बार हो रहे हादसे

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद-डाल्टनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-139) पर बटाने नदी स्थित दोमुहान पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद कई ट्रक और भारी वाहन देव होकर अंबा की ओर जा रहे हैं. बीती रात मंदिर के दक्षिण-पश्चिम कोने से गुजरने के क्रम में एक ट्रक ने नवनिर्मित गुंबज को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

चौथी बार क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर का हिस्सा

सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय और कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि देव मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने के कारण यह चौथी बार है जब मंदिर परिसर की दीवार या ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है. सुबह स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ट्रक की तलाश जारी

न्यास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त करने वाले ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन
Ravikant Pathak

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन