तोड़ें….पूर्व मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों ने समाहरणालय का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन
तोड़ें….पूर्व मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों ने समाहरणालय का किया घेराव

समाहरणालय के मुख्य गेट पर मदनपुर सीओ तथा पूर्व मुखिया धनंजय यादव के विरुद्ध नारेबाजी की.

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. मदनपुर प्रखंड अंतर्गत महुलान गांव के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को समाहरणालय का घेराव किया. समाहरणालय के मुख्य गेट पर मदनपुर सीओ तथा पूर्व मुखिया धनंजय यादव के विरुद्ध नारेबाजी की. लोगों ने पूर्व मुखिया धनंजय यादव पर जबरन जमीन और मकान कब्जाने का आरोप लगाया है. जमकर नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने डीएम से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि वे अपने पुश्तैनी जमीन पर रह रहे हैं. जबरन कब्जा और धमकी से उनका जीवन संकट में है. इसके पहले ग्रामीण मदनपुर स्थित प्रखंड कार्यालय का घेराव किये. ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे पीढ़ियों से बसे हैं, उसे पूर्व मुखिया धनंजय यादव ने खरीद लिया है. अब वे उन्हें जबरन बेदखल करना चाहते हैं. ग्रामीणों ने सीओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. टोले के मनोज पासवान, नरेश भुइंया, रविरंजन कुमार, चंदन कुमार, विक्रम कुमार और अजय कुमार ने बताया कि वे गैरमजरुआ और आम गैरमजरुआ जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन