मदनपुर के कुशहा मोड़ पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, नौ लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 11:06 PM
घटना मंगलवार की देर रात की है.
मदनपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार की देर रात की है. घायलों में थाना क्षेत्र के ही पथलौटिया निवासी मुन्ना भुइंया, रवि कुमार, मदनपुर निवासी अमर कुमार, बजरंगी कुमार, बबन प्रसाद, बरड़ीह गांव निवासी ऑटो चालक ललटू कुमार, देव के कटैया निवासी नारायण कुमार, बलवंत बिगहा निवासी साजन कुमार व गया जिले के आमस थाना के मंझौलिया गांव निवासी कुंदन कुमार शामिल है. सभी लोग कैटरिंग का कार्य करते है. एक शादी समारोह से खाना खिलाकर सभी लोग एक ही ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे. जैसे ही कुशहा मोड़ के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गया. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. पता चला कि मुन्ना भुइया, रवि कुमार और ललटू कुमार को डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










