भतीजी को लेकर फूफा फरार

Updated:
विज्ञापन
भतीजी को लेकर फूफा फरार

तीजी को मेला घुमाने के बहाने से लेकर फरार हो गया. इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने बारुण थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बारुण.

बारुण थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का एक नया मामला प्रकाश में आया है. दिलफेक फूफा ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही भतीजी (साले की बेटी) को लेकर फरार हो गया. जानकारी मिली कि भतीजी को मेला घुमाने के बहाने से लेकर फरार हो गया. इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने बारुण थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदक ने पुलिस को बताया कि दो मई को उनकी बेटी फूफा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रोशन राम के साथ यज्ञ में घूमने के लिए साथ में गयी थी. काफी समय बाद भी नहीं लौटी. इसके बाद लड़की के फूफा के नंबर पर फोन किया गया तो नंबर बंद बताया. खोजबीन करने के दौरान पता चला कि रौशन राम के गांव के विवेक गिरी के स्काॅर्पियो से उनकी लड़की को बहला फुसला कर मेला घुमाने के बहाने लेकर फरार हो गया है. काफी खोजबीन के बाद भी उनकी लड़की नहीं मिली तो थाना में आवेदन दिया. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष रिमझिम कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन