रफीगंज में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से दो की मौत

Updated at : 17 Aug 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
रफीगंज में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से दो की मौत

घटना के बाद गांव में मातम छा गया

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शहर के महाराजगंज निवासी भोला साहू के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र साव की मौत नहर में डूबने से हो गयी है. पता चला कि वह चरकावां भुइंया बिगहा की ओर गया था. किसी तरह वह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, आसपास के लोगों ने नहर से निकालकर उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, दूसरी घटना चरकावां विष्णुपुरी तालाब की है. यहां गांव के ही राजेश्वर रिकियासन के 40 वर्षीय पुत्र सुरेश रिकियासान की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम छा गया. सुरेश रिकियासन के परिजनों ने बताया कि रात में किसी काम से मंदिर की ओर गया था. किसी तरह पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया. रात में परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता हुआ नजर आया. सुरेश रिकियासन का कोई भी संतान नहीं है. वहीं, मृतक धर्मेंद्र साहू के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है. धर्मेंद्र साहू अपने रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था, जबकि मृतक सुरेश रिकियासन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन