आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, दोपहर में बरतें विशेष सावधानी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्पीर

Aurangabad News औरंगाबाद जिले में शनिवार (27 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शनिवार (27 जून 2026) को भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेट तथा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हवा लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं आर्द्रता 56 प्रतिशत से 71 प्रतिशत के बीच रहने के कारण उमस भी बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दिनभर तेज धूप रहेगी. बाहर निकलने वाले लोगों को लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए. उमस का स्तर भी अधिक रहेगा.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान : 41 डिग्री सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान : 31 डिग्री सेंटीग्रेट

मौसम : दोपहर में लू चलने की संभावना

हवा : 10 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता : 56 प्रतिशत से 71 प्रतिशत

विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन