आज का कार्यक्रम व दर्शन : प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, शाम को संकट मोचन मानस मंदिर व दुर्गा मंदिर में भजन संध्या

Updated:
विज्ञापन

देव सूर्य मंदिर में स्थापित मूर्ति

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति

विज्ञापन

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति एवं आस्था के माहौल में होगी. यहां आरती का समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. इसके अलावा अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह 6 बजे आरती होगी. औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर तथा मां दुर्गा मंदिर में सुबह 7 बजे आरती होगी.

मुख्य कार्यक्रम

औरंगाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी की बैठक आयोजित होगी. वहीं शाम 6 बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी.

शहर में आज जाम की संभावना

औरंगाबाद शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर शनिवार को निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी में यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक धीमा रह सकता है. सुबह करीब 9 बजे धरनीधर मोड़ और सब्जी मंडी की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम लगने की आशंका है. वहीं शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच कार्यालयों की छुट्टी और बाजार की भीड़ के कारण ओवरब्रिज के पास जाम की संभावना अधिक रहेगी. इस दौरान अत्यधिक आवश्यक कार्य नहीं हो तो इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें.

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

जिले के अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर

किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में जिलेवासी निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

जिलाधिकारी : 9473191261

पुलिस अधीक्षक : 9031826305

फायर ब्रिगेड : 7485805920, 101

सिविल सर्जन : 9470003062

विज्ञापन
Amit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन