आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में आज छह डॉक्टरों की ड्यूटी, सुबह 8 बजे से शुरू होगी ओपीडी सेवा

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद सदर अस्पताल

Aurangabad News :औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की

विज्ञापन

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने बताया कि सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज की सुविधा मिल सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी.

ओपीडी में तैनात डॉक्टर

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

डॉ. सुभाष कुमार

डॉ. उदय कुमार

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक

डॉ. सुनील

डॉ. खालिद अहमद

रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक

डॉ. रविभूषण सिंह

डॉ. खालिद अहमद

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन