ePaper

20 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 20 Jul 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
20 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

AURANGABAD NEWS.थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव व डिहरा लख से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ओबरा

थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव व डिहरा लख से पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान छापेमारी कर तेजपुरा गांव से 10 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही शराब के धंधे में प्रयुक्त होने वाली बाइक जब्त की गयी. गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी रविकांत कुमार व हसनपुरा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में की गयी है. वहीं थाना क्षेत्र के डिहरा लख से पुलिस ने 10 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान डिहरा गांव निवासी रमेश कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 20 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त कर थाना लाया गया है. तीनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन