एक ही रात में दो दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति ले गये चोर

AURANGABAD NEWS.थाना क्षेत्र के जानपुर मोड़ के समीप एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आयी है.
प्रतिनिधि, बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर मोड़ के समीप एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आयी है. इस संबंध में दोनों पीड़ित दुकानदारों ने बारुण थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहली प्राथमिकी जानपुर गांव निवासी गजेंद्र साव ने दर्ज करायी है.उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वे अपनी गल्ले की दुकान को बंद कर घर चले गये थे. बुधवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला काटकर चोरों ने दुकान में रखे चना, मसूर, तीसी, गेहूं व चावल की भारी मात्रा चोरी कर ली है. इसके अलावे दुकान में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और आवश्यक कागजात भी चोरी ले गये. चोरी गयी संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये है.दूसरी चोरी की घटना उसी स्थान पर स्थित एक किराना दुकान में हुई है. इस मामले में जानपुर गांव निवासी बिपिन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. चोरों ने दुकान से तेल, रिफाइन, चारा सहित अन्य सामान के अलावा करीब 30 हजार रुपये नकद चुरा लिये. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सुरवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




