पुनपुन नदी पर बना डायवर्सन डूबा
Author Sudhir kumar singh
Updated:
विज्ञापन

आवागमन ठप, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
आवागमन ठप, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
प्रतिनिधि, नवीनगर.
नवीनगर-टंडवा रोड में थाना मोड़ के समीप पुनपुन नदी पर बना डायवर्सन पानी की तेज धार में डूब गया है. इसके कारण आवागमन बंद हो गया है. संजय सिंह, मनोज उपाध्याय, प्रमोद सिंह, चुन्नू कुमार, धीरज चंद्रवंशी, आकाश सोनी, चंदन कुमार, छोटू तिवारी, अनुज ठाकुर समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि पानी में बना डायवर्सन डूबने के कारण मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को अगल-बगल के रास्ते से पूजा-अर्चना करने जाना पड़ रहा है. इसके साथ ही राहगीरों को रास्ता अवरुद्ध होने के कारण आवागमन में समस्या हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










