Aurangabad News : 546 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : 546 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Aurangabad News : कासमा थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

रफीगंज. कासमा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने चंद्राही गांव में नीतीश कुमार के घर के समीप खेत में जानवरों के चारा के नीचे छिपाकर रखी 420 लीटर महुआ शराब जब्त की. इसके बाद पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, सरावक मोड़ से 126 लीटर महुआ शराब व एक बाइक जब्त की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें चंद्राही गांव में भूंसा से ढंककर रखे पांच-पांच लीटर के 84 पॉलीथिन में, वहीं सरावक मोड़ के पास 126 लीटर महुआ शराब व एक बाइक जब्त की गयी. चन्द्राही गांव के नितीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन