सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मदनपुर
उमंगा पहाड़ स्थित गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की लगी भीड़
Aurangabad News : मदनपुर के शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों का सैलाब उमड़ा. हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
Aurangabad News : सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर मदनपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की.
गंगाजल, दूध और बेलपत्र से किया भगवान शिव का पूजन
अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
Also Read : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी होकर होगा परिचालन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. कई स्थानों पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने में सहयोग किया. वहीं, स्थानीय प्रशासन भी प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्क नजर आया.
Also Read : बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में महापौर पिंकी देवी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी किया दर्शन-पूजन
दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा. महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
तीसरी सोमवारी पर शिवमय रहा मदनपुर प्रखंड
सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर मदनपुर प्रखंड का पूरा वातावरण शिवमय नजर आया. मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.
Also Read : बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










