औरंगाबाद में गाजे-बाजे और जयकारों के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गोपालपुर गांव में दिखी शिवभक्ति की अनूठी छटा
गोपालपुर से देवघर के लिए रवाना होते शिवभक्त
Aurangabad News : सावन के पवित्र महीने में गोह के गोपालपुर से कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. शिवभक्ति में डूबा पूरा गांव, देखें पूरी खबर.
Aurangabad News : सावन के पवित्र महीने में चारों ओर बिखरी शिवभक्ति की अनूठी छटा के बीच गोह प्रखंड का गोपालपुर गांव पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया है. सोमवार को समाजसेवी सिकेंद्र पासवान के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालुओं का एक उत्साही जत्था बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए गाजे-बाजे तथा गगनभेदी जयकारों के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ.
बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गांव
रवानगी के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. गेरुए वस्त्र धारण किए कांवरियों के बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से आसपास का वातावरण शिवभक्ति के रस में सराबोर हो गया. यात्रा पर निकलने से पहले सभी कांवरियों ने गांव के मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि और सफल यात्रा की कामना की.
Also Read : बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग
पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस धार्मिक यात्रा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. जत्थे का नेतृत्व समाजसेवी सिकेंद्र पासवान कर रहे हैं. उनके साथ पुरुष श्रद्धालुओं में बम दिलीप सिंह, अरविंद पासवान, चौथी सिंह, गब्बर सिंह, रामजनम पासवान, महेंद्र सिंह और बाला शामिल हैं. वहीं महिला श्रद्धालुओं में सावित्री देवी और सती देवी शामिल हैं. युवाओं और बच्चों में अंकित, वंदना, रिशु तथा संजना भी बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था के साथ इस पवित्र यात्रा पर निकले हैं.
Also Read : बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में महापौर पिंकी देवी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल पहुंचेंगे देवघर
समाजसेवी सिकेंद्र पासवान ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा ही कांवरियों को इस कठिन और पवित्र यात्रा को पूरा करने की ऊर्जा देती है. उन्होंने बताया कि जत्था सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचेगा. वहां श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश और क्षेत्र की शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे.
ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ दी विदाई
देवघर यात्रा के लिए रवाना होने से पहले गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने सभी कांवरियों को फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी शुभकामनाएं दीं. ग्रामीणों ने सफल और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को सहर्ष विदा किया.
Also Read : बेगूसराय में तैलिक वैश्य संघ ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को किया सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










