औरंगाबाद में डकैती कांड में फरार चल रहा अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी

Aurangabad News : औरंगाबाद के सलैया थाना पुलिस ने डकैती कांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना की पुलिस ने डकैती कांड में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी बच्चू पासवान के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

भेड़ लूट की वारदात में दर्ज था मामला

थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सलैया थाना कांड संख्या 85/25 दर्ज है. यह मामला 9 अगस्त 2025 का है. उस समय सलैया थाना क्षेत्र के द्वारपाल पहाड़ के समीप भेड़ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. मामले में सूरज कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

गुप्त सूचना पर शेरघाटी से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शेरघाटी क्षेत्र से सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन