स्वतंत्रता दिवस को लेकर मदनपुर में बैठक, ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा की बनी रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद बीडीओ व जनप्रतिनिधि

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज. ध्वजारोहण का समय और तिरंगा यात्रा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जानें पूरा कार्यक्रम और समय-सारणी.

विज्ञापन

Aurangabad News : आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ दीपक कुमार ने की. इसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी निर्धारित की गयी.

15 अगस्त को इन स्थानों पर होगा ध्वजारोहण

बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त को प्रखंड कार्यालय, मदनपुर में सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके बाद 9:15 बजे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर, 9:20 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मदनपुर-2) कार्यालय परिसर में और 9:25 बजे अंचल निरीक्षक कार्यालय, मदनपुर में ध्वजारोहण किया जाएगा. वहीं, अंतिम कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन, मदनपुर में सुबह 10:50 बजे संपन्न होगा.

समय का विशेष ध्यान रखने का निर्देश

प्रभारी बीडीओ दीपक कुमार ने बताया कि सभी स्थानों पर निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखते हुए गरिमामय ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

12 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

बैठक में 12 अगस्त को प्रखंड कार्यालय परिसर से उमंगा पहाड़ तक विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया. तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों, छात्रों एवं आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने को लेकर भी चर्चा की गयी.

जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार यादव, बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी अकबर हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, विजय कुमार उर्फ गोलू यादव, संजीव कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन