औरंगाबाद के 1822 गांवों में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 18.80 लाख प्लॉटों का किया जाएगा सर्वेक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी

Aurangabad News : औरंगाबाद में शारदीय फसलों के डिजिटल सर्वे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित. जिले के 1822 गांवों में 18.80 लाख से अधिक प्लॉटों का सटीक डेटा जुटाया जाएगा.

विज्ञापन

Aurangabad News : जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे शारदीय 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को संयुक्त कृषि भवन, औरंगाबाद के सभागार में एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने की. प्रशिक्षण में सहायक निदेशक (शस्य) बीज विश्लेषण-सह-जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय डीसीएस मास्टर ट्रेनर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सर्वेयर, सुपरवाइजर एवं अन्य कृषि कर्मी शामिल हुए. इस दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे की कार्यप्रणाली, नवीन प्रावधानों और तकनीकी बदलावों की विस्तृत जानकारी दी गयी.

1822 गांवों में 18 लाख 80 हजार 887 प्लॉटों का होगा सर्वे

अधिकारियों ने बताया कि शारदीय 2026 सत्र के लिए जिले के 1822 गांवों का चयन किया गया है. इन गांवों में कुल 18 लाख 80 हजार 887 प्लॉटों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा. सर्वे के माध्यम से फसलों की वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल एवं उत्पादन से संबंधित आंकड़ों का सटीक संकलन किया जाएगा. इससे जिले में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी.

मोबाइल एप से होगी सर्वे की निगरानी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन, फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डाटा प्रविष्टि एवं सत्यापन, जियो-टैगिंग तथा रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी गयी. साथ ही पूर्व की सर्वे प्रक्रिया की तुलना में किये गये बदलावों और नयी व्यवस्था के तहत कार्य करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया. कार्यक्रम में मौजूद सर्वेयर एवं सुपरवाइजरों ने सर्वेक्षण और डाटा अपलोडिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियागत पहलुओं को लेकर सवाल पूछे. विशेषज्ञों ने उनके सवालों का समाधान किया और सर्वे कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं से निपटने के तरीके बताए.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में मिलेगी मदद

अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से कृषि आंकड़ों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी. सटीक आंकड़े उपलब्ध होने से किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी. फसल की वास्तविक स्थिति और क्षेत्रफल से संबंधित आंकड़ों के आधार पर कृषि क्षेत्र की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा.

समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने का निर्देश

कार्यक्रम के समापन पर जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, सर्वेयरों एवं कृषि कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से सर्वे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इसलिए प्रत्येक स्तर पर कार्य की गंभीरता, पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन