औरंगाबाद में फरार आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

कुर्की जब्ती करती पुलिस
Aurangabad News : कुटुंबा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अभियुक्त मोहम्मद जमील के घर पर न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है।
Aurangabad News : कुटुंबा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 52/25 के प्राथमिकी अभियुक्त अंबा थाना क्षेत्र के छक्कनवार गांव निवासी मोहम्मद जमील के घर की गई. थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मोहम्मद जमील काफी समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कई वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका.
न्यायालय के आदेश पर हुई कुर्की-जब्ती
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 52/25 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)ए, 26 एवं 35 के तहत मामला दर्ज है. अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. रविवार को पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई.
जब्त संपत्ति को थाने में रखा गया सुरक्षित
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जब्त की गई संपत्ति को थाना लाकर सुरक्षित रख लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी न्यायालय के निर्देशानुसार विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










