एबीवीपी औरंगाबाद नगर इकाई का गठन, डॉ. विवेक कुमार बने नगर अध्यक्ष

नवगठित कार्यकारिणी सदस्य
Aurangabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरंगाबाद की नई नगर इकाई का गठन हुआ। डॉ विवेक कुमार को नगर अध्यक्ष और अतुल कुमार को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Aurangabad News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) औरंगाबाद की नई नगर इकाई का गठन रविवार को स्थानीय रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय परिसर में किया गया. बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी सदस्यता अभियान और छात्र हित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई. सर्वसम्मति से डॉ. विवेक कुमार को नगर अध्यक्ष तथा अतुल कुमार को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई कार्यकारिणी में कुमकुम कुमारी, खड़क सिंह, रुद्र प्रताप, निशांत तिवारी, राणा मुकुल और आदित्य चौहान को नगर सह मंत्री बनाया गया. वहीं सुमित कुमार सिंह को नगर एसएफडी प्रमुख, अमित कुमार सिंह को नगर एसएफएस प्रमुख, प्रीति कुमारी को नगर एनएसएस प्रमुख, पीयूष कुमार को वाचनालय प्रमुख तथा धीरज कुमार, कौशल प्रभात और सत्यम मेहरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. विकास कुमार को खेलो भारत का जिला संयोजक और आकाश कुमार सिंह को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. ओम प्रकाश सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया.
दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला संयोजक प्रभात कुमार, अभय कुमार, रोहित सिंह और गोल्डी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं.
छात्र हित और राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे कार्य
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि एबीवीपी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित और राष्ट्र हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद शिक्षण संस्थानों में छात्रों की कम हुई उपस्थिति को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रखंडों में रथ यात्रा और संपर्क अभियान चलाया जाएगा. साथ ही छात्रों को नियमित रूप से शैक्षणिक परिसरों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. नगर मंत्री अतुल कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान, छात्र हेल्प डेस्क, करियर गाइडेंस और शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रत्येक छात्र को एबीवीपी परिवार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
सदस्यता अभियान और हेल्प डेस्क चलाने का निर्णय
बैठक को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण, ज्ञान, चरित्र और एकता का केंद्र है. यह संगठन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का कार्य करता है. बैठक में अगस्त माह के दौरान जिले के सभी कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने, नए विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा नशा मुक्ति और व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 'छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति' के संकल्प के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










