ePaper

मुहर्रम : बॉर्डर एरिया के महाराजगंज व हरिहरगंज में निकला फ्लैग मार्च

Updated at : 04 Jul 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम :  बॉर्डर एरिया के महाराजगंज व हरिहरगंज में निकला फ्लैग मार्च

बिहार व झारखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की

विज्ञापन

औरंगाबाद/कुटुंबा. बिहार-झारखंड के बॉर्डर एरिया के शहर बाजार में शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तटस्थ है. मुहर्रम पर्व के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के हरिहरगंज थाना परिसर में अंतरराज्यीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रशिक्षु आइएएस व छतरपुर के अनुमंडल दंडाधिकारी आशीष गंगवार ने की. बैठक में मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग, समयबद्धता, ध्वनि सीमा, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई. सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया. औरंगाबाद के सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस में डीजे पर बजाने पर रोक है. आयोजन समिति को निर्धारित तय रूट से जुलूस लेकर जाना होगा. इस दौरान सोशल साइट्स पर भड़काऊ मैसेज कर अफवाह फैलाने या फिर जुलूस के दौरान उपद्रव मचाने वाले सरारती तत्व के लोगो के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी. अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल की तरह घटना की पुनरावृति करने के वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए बिहार व झारखंड के प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से तैयारी में है.

संवेदनशील इलाकों का ड्रोन कैमरा के साथ किया निरीक्षण

सौहार्दपूर्ण आयोजन में मुहर्रम संपन्न कराने के लिए बिहार और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस पदाकारियों ने हरिहरगंज और सीमावर्ती महाराजगंज के शहरी इलाकों में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व झारखंड और बिहार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किया. फ्लैग मार्च में छतरपुर एसडीपीओ अवध प्रसाद यादव, कुटुंबा सीओ चंद्रप्रकाश, हरिहरगंज बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, सीटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जेइ सुबोध यादव, एसआइ रंजीत कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अभय कुमार त्रिपाठी शामिल रहे. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का ड्रोन कैमरा के साथ निरीक्षण किया.

सीमावर्ती क्षेत्रों में बरती जा रही विशेष चौकसी

इस दौरान पुलिस बलों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से निगरानी रखी और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष निर्देश दिया. कहा कि विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये है. खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है, ताकि किसी भी बाहरी तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश न की जा सके. इधर, पीपरा थाना क्षेत्र के सरैया व पीपरा बाजार में भी थाना प्रभारी बिमल कुमार के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को लेकर ड्रोन कैमरा के साथ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बिहार व झारखंड के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन