मध्यस्थता का होगा प्रचार-प्रसार, जागरूकता रथ रवाना

Updated:
विज्ञापन
मध्यस्थता का होगा प्रचार-प्रसार, जागरूकता रथ रवाना

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि वादों के निस्तारण में मध्यस्थता का बहुत महत्व है

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर से दो मध्यस्थता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि वादों के निस्तारण में मध्यस्थता का बहुत महत्व है जिसके जन जागरण के लिए रथ को रवाना किया गया है ताकि जिला के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र से लेकर पंचायत स्तर के लोगों को जागरूक करते हुए इसका लाभ प्रदान किया जा सके. जिला जज ने कहा कि स्वच्छ समाज तथा स्वच्छ पारिवारिक वातावरण के निर्माण में मध्यस्थता का महत्वपूर्ण स्थान होता है. वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद मामले, सेवा मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले अन्य उपयुक्त सिविल मामले को प्रमुखता से विशेष अभियान के तहत चिह्नित करते हुए मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण की कार्रवाई की जायेगी जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा हर स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है. इसकी कड़ी में यह जागरूकता रथ की रवानगी भी हुई है. जिला जज ने प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति, सर्वोच्च न्यायालय के सहयोग से मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और अध्यक्ष एमसीपीसी के मार्गदर्शन में विशेष मध्यस्थता अभियान-मध्यस्थता राष्ट्र के लिए पूरे भारत में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर और व्यवहार नयायालय, औरंगाबाद में लंबित वैसे वादों को चिन्ह्ति करते हुए लाभान्वित किया जाना है. जिला जज ने कहा कि तालुका न्यायालय और जिला न्यायालय में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटाने के लिए 90 दिनों का गहन विशेष अभियान है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ते हुए इसका लाभ पहुंचाना है. उक्त मामलो के निस्तारण में मध्यस्थता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है जिसका उपयोग अधिक से अधिक लोगों को करना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित लोगों को पूर्ण सहयोग की आवश्यकता है्. यह भी बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से होने वाले फायदे से संबंधित प्रचार रथ के माध्यम से पंपलेट का भी वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन