मटिहानी गांव में अगलगी से लाखों की संपत्ति राख, बाइक समेत घर जला

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में जला घर | Prabhat Khabar Network

अगलगी में जला घर | Prabhat Khabar Network

कुमारखंड प्रखंड के मटिहानी गांव में गुरुवार को एक भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें पंकज पासवान की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. आग की चपेट में आने से उनका घर, बाइक, साइकिल और भूसा रखने का घर पूरी तरह नष्ट हो गया. स्थानीय लोजपा (आर) नेताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

Aurangabad News : कुटुंबा रिसीयप पंचायत के मटिहानी गांव में गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड में पंकज पासवान की लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

बाइक, साइकिल और मकान जलकर खाक

जानकारी के अनुसार पंकज पासवान के करकट से बने मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में आने से एक पल्सर बाइक, एक साइकिल, भूसा रखने का घर तथा करकट से बना आवास पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.

पीड़ित परिवार से मिले लोजपा (आर) नेता

घटना की सूचना मिलने पर लोजपा (रामविलास) के कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग

रोशन कुमार सिंह ने रिसीयप थाना एवं अंचल अधिकारी को घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है, इसलिए मानवीय आधार पर तत्काल सहायता मिलनी चाहिए. अंचल अधिकारी ने घटनास्थल की जांच कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष साधु पासवान, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, पंचायत अध्यक्ष अमरेश पासवान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन