पीएम सूर्य घर योजना का गांव-गांव प्रचार, खिरियावा पंचायत में उपभोक्ताओं को दी रूफटॉप सोलर की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों को जानकारी देते विद्युत कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंचेगा। बिजली विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसमें 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को मदनपुर प्रखंड की खिरियावा पंचायत में जनसभा आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

78 हजार रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी

जनसभा के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाने पर पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इससे बिजली बिल में बड़ी बचत होगी और उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा.

आसान ऋण की भी है सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि जो उपभोक्ता शुरुआती राशि जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, सब्सिडी प्राप्त करने की व्यवस्था और योजना के अन्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई.

स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील

विद्युत कर्मियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाने से बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.

ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

जागरूकता अभियान के दौरान विद्युत कंपनी के सर्वोत्तम कुमार, राकेश कुमार राम और मनीष सिंह ने उपभोक्ताओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया. कार्यक्रम में खिरियावा पंचायत के मुखिया रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन