स्वर साधना संगीत संस्थान में गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम शामिल प्रतिभागी कलाकार | Prabhat Khabar Network
अंबा के स्वर साधना संगीत संस्थान में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
Aurangabad News : कुटुंबा. स्वर साधना संगीत संस्थान, अंबा में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु देवलाल पंडित एवं निदेशक विनय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. वक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं. गुरु देवलाल पंडित ने कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि साधना है और इसमें सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा गुरु के प्रति श्रद्धा आवश्यक है. निदेशक विनय कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य संगीत शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कार एवं अनुशासन का विकास करना है. कार्यक्रम में रौशन, कृष्ण मुरारी, सुधीर मिश्रा, अमलेश पंडित, प्रिंस भंडारी, सौरभ चंद्रवंशी एवं अभिषेक हलचल सहित कई कलाकारों ने गुरु महिमा पर आधारित भजन व गीत प्रस्तुत किए. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए