15 माह पहले हुई थी शादी, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया

Updated:
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले में 22 वर्षीय विवाहिता पायल कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई. शादी के 15 महीने बाद मायके पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस एफएसएल टीम की मदद से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड में 22 वर्षीय विवाहिता पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पायल की शादी करीब 15 माह पहले नवीनगर थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी सुमित विश्वकर्मा से हुई थी. दंपती की छह माह की एक बेटी है, जो अब मां के साये से वंचित हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अंबा पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मृतका के चाचा विनोद विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पायल को प्रताड़ित किया जाता था. उनका कहना है कि गुरुवार रात उसके साथ मारपीट की गई और जबरन जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई. उन्होंने पति, उसके चाचा और चाची पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एफएसएल टीम करेगी जांच

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन