औरंगाबाद में कलयुगी बेटे ने पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता को मार डाला, तीनों आरोपित गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jan 2021 10:33 AM

विज्ञापन

दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव की है. पिटाई करने का आरोप मृतक के बड़े पुत्र जय कुमार, उसकी पत्नी और उसके ससुर पर है.

विज्ञापन

औरंगाबाद. दाउदनगर एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर अपने पिता की लाठी- डंडा से निर्मम पिटाई कर ,दी जिससे पिता एक 61 वर्षीय रामसिंहासन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना गुरुवार की सुबह दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव की है. पिटाई करने का आरोप मृतक के बड़े पुत्र जय कुमार, उसकी पत्नी और उसके ससुर पर है.

घटना का कारण संपत्ति का बंटवारा विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

दाउदनगर थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की और तीनों आरोपितों को पकड़ कर थाना लाया.

संवाद प्रेषण तक सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अरमान एवं अमरेंद्र कुमार द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन