Bihar Crime: पत्नी की हत्या कर फंदे से लटकाया, पिता ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2025 6:48 PM

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद में पैसों की लालच में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. नवविवाहिता को ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे और उसे खाना भी नहीं खाने दे रहे थे.

विज्ञापन

Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया बाजार के समीप धमनी गांव में ससुराल वालों द्वारा एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. ससुराल वालों द्वारा हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने के लिए नवविवाहिता को कपड़े के सहारे छत से लटका दिया गया. मृतका की पहचान पिंटू कुमार गुप्ता की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है. मृतका नीलू का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंगल बिगहा गांव में है. नीलू के भाई चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को ससुरालवालों की सारी डिमांड पूरी करते हुए हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की थी. शादी के पूर्व जब दिन लेने गया तो ससुरालवालों द्वारा चारपहिया वाहन की मांग की गई.

खाना खाने नहीं देती थी गोतनी

इसके बाद उसके बड़े भाई राकेश कुमार के नाम पर चारपहिया वाहन की रजिस्ट्री कर खरीदारी हुई. शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला. इसके बाद ससुरालवालों द्वारा व्यवसाय करने के लिए पैसों की डिमांड की जाने लगी. ससुराल वाले बार-बार पैसों के लिए नीलू पर दबाव बनाते थे और मारपीट करते थे. उसका पति पिंटू भी अक्सर फोन पर पैसे के लिए दबाव बनाया करता था. पैसे न मिलने पर नीलू की गोतनी उसे खाना खाने नहीं देती थी. बना बनाया हुआ खाना को किचन से ले जाकर अपने रूम में रख देती थी. जब नीलू खुद से खाना बनाने किचन जाती थी तो वहां से सभी सामग्रियों को हटा दिया जाता था.

ससुराल वालों ने दी गलत जानकारी

चार दिन पहले नीलू के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी. सूचना पर मायके से कुछ लोग पहुंचे और समझा-बुझाकर चले आए. इधर रविवार की सुबह अचानक मृतका के भसुर राकेश कुमार द्वारा कॉल पर सूचना दी गई की नीलू की मौत हो गई है. ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई गई. सूचना पर जब नीलू के घर पहुंचा तो देखा कि ससुराल के सभी लोग फरार थे. सिर्फ उसका पति पिंटू घर के बाहर दरवाजे पर बैठा हुआ था. नीलू के कमरे में जाकर देखा तो कपड़े के सहारे नीलू फंदे से लटकी हुई है और उसका घुटना पलंग से स्पर्श कर रहा है. इससे साफ प्रतीत होता है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की गई है. हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए उसे फंदे से लटका दिया गया.

परिवारवालों का रो-रो कर बुराहाल

इसके बाद घटना की सूचना हसपुरा थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर हसपुरा थाना अध्यक्ष नरोत्तम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका नीलू के शव को फंदे से उतारा. इसके बाद पुलिस परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हसपुरा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका नीलू के पति पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव से लेकर मायके तक मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस मृतका के पति पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. (मनीष राज सिंघम)

इसे भी पढ़ें: Aurangabad News: घने कोहरे में थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन