औरंगाबाद में एक दशक बाद सुधीर शर्मा की भाजपा में वापसी, नेताओं ने कहा- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Author Om Prakash|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होते सुधीर कुमार शर्मा  | Prabhat Khabar Network

भाजपा में शामिल होते सुधीर कुमार शर्मा | Prabhat Khabar Network

पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने एक दशक बाद भाजपा का दामन थाम लिया है. वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई सदस्यता ग्रहण. उनकी वापसी से पार्टी संगठन को मिलेगी नई मजबूती.

विज्ञापन

Aurangabad News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा की करीब एक दशक बाद पार्टी में वापसी हो गई है. पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पुनः पार्टी की सदस्यता दिलाई. उनकी वापसी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई घर वापसी

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधान पार्षद शाहनवाज हुसैन, बिहार के पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे. पार्टी नेताओं ने सुधीर कुमार शर्मा का स्वागत करते हुए इसे भाजपा परिवार में उनकी "घर वापसी" बताया.

प्रदेश महामंत्री से निष्कासन और फिर जन सुराज तक का सफर

भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि सुधीर कुमार शर्मा छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं. उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और प्रदेश महामंत्री के पद तक पहुंचे. हालांकि कुछ वर्ष पहले पार्टी ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था. इसके बाद वे जन सुराज पार्टी से जुड़े और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली. अब उन्होंने दोबारा भाजपा का दामन थाम लिया है.

पार्टी नेताओं ने जताई खुशी

भाजपा में उनकी वापसी पर जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, नीरज पांडेय, सुनील दुबे, गोपाल सिंह, बुलबुल तिवारी, टैगोर जी, रंजन वर्मा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की.

'अनुभव का मिलेगा लाभ, संगठन होगा मजबूत'

जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि सुधीर कुमार शर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ भाजपा को मिलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी वापसी से विशेषकर मगध और शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन