औरंगाबाद में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारी तेज, 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा

Aurangabad News : औरंगाबाद में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जानें इस अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

Aurangabad News : जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा. अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, अधिकतम घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए.

12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

बैठक में निर्देश दिया गया कि 12 अगस्त को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसके अलावा अभियान के दौरान तिरंगा वितरण, बाइक एवं साइकिल रैली, 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी तथा 'सेल्फी विद तिरंगा' जैसे कार्यक्रम भी व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे.

प्रत्येक प्रखंड में खरीदे जाएंगे 4 हजार तिरंगे

बैठक में बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड द्वारा लगभग 4,000 राष्ट्रीय ध्वजों की खरीद की जाएगी. इन ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, पैक्स तथा अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंच सके. इसके साथ ही पंचायतवार वितरण योजना तैयार कर प्रतिदिन अभियान की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए.

स्कूलों, जीविका समूहों और स्वयंसेवी संस्थाओं की होगी भागीदारी

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, वार्ड प्रतिनिधियों, एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत, खेल क्लबों, व्यापारी संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने प्रत्येक सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक भवन पर तिरंगा फहराने तथा 'सेल्फी विद तिरंगा' अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया.

डीएम ने समयबद्ध तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकाधिक घरों और संस्थानों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए. बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी तथा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम



विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन