औरंगाबाद न्यूज: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा दाउदनगर अस्पताल, विधायक ने लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

विधायक डॉ. प्रकाश चन्द्र

Aurangabad News: जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल को सुपर-स्पेशलिटी स्तर तक विकसित करने की पहल तेज हो गई है. विधायक डॉ. प्रकाश चन्द्र ने स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव को पत्र लिखकर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Aurangabad News(ओम प्रकाश): जिले के अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर सुपर-स्पेशलिटी स्तर तक विकसित करने की पहल तेज हो गई है. अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. शांता कुमारी की मांग पर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चन्द्र ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बहाल करने की मांग की है.

दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पर हजारों मरीजों की निर्भरता

विधायक ने अस्पताल की बढ़ती उपयोगिता और मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे एडवांस मेडिकल सेंटर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई है. विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली बड़ी आबादी के लिए गंभीर और इमरजेंसी इलाज का प्रमुख सरकारी केंद्र है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों मरीज हर दिन इस अस्पताल पर निर्भर रहते हैं.

आधुनिक उपकरणों का अभाव

मौजूदा समय में अस्पताल में 32 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 14 डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें दो आयुष डॉक्टर और एक दंत चिकित्सक शामिल हैं. मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों की कमी गंभीर चुनौती बनती जा रही है. विधायक ने कहा कि अस्पताल में अभी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और आधुनिक उपकरणों का अभाव है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है.

क्या हैं मांगें ?

यदि स्थानीय स्तर पर ही उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं, तो मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और कई गंभीर स्थितियों में जान बचाई जा सकेगी. विधायक ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में सभी रिक्त चिकित्सक पदों को भरने, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने और हाई-टेक आईसीयू शुरू करने की मांग की है.

इसके अलावा ऑर्थोपेडिक, न्यूरो और नेफ्रोलॉजी विभागों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है. उन्होंने अस्पताल को आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित करने और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता भी बताई. विधायक ने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं के शुरू होने से दाउदनगर और आसपास के हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा. इससे बड़े शहरों की ओर रेफरल का दबाव कम होगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों से जनहित में जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है.

Also Read: एसपी जैन कॉलेज मैदान में एथलेटिक्स मुकाबलों का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन