जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, कैसा रहेगा मौसम

Published by : kumarsuryakant Updated At : 19 May 2026 6:00 AM

विज्ञापन

Aurangabad News: दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद में मंगलवार (19 मई 2026) को मौसम में गर्मी का तेज असर दिखेगा. दिन में तेज लू की संभावना है. तापमान बढ़कर अधिकतम 41°सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31°सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को लू और हिट वेव का सामना करना पड़ेगा. हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता 45% से 46% के बीच रहने से उमस भी महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. लू से बचने की आवश्यकता है.दोपहर बेवजह घर से नहीं निकले.

औरंगाबाद में सोमवार का तापमान ( बहुत अधिक रहने वाला है. पारा दोपहर तक 41 से 45 तक पहुंच सकता है, जिससे भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप रहेगी.बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए गर्म और शुष्क मौसम से बचाव की पूरी तैयारी रखें.
दिन के अनुसार मौसम का हाल (सोमवार)
सुबह: तापमान लगभग 32 से 34 तक, धूप खिली रहेगी.
दोपहर: अत्यधिक गर्मी, अधिकतम तापमान 44 से 45 तक दर्ज किया जा सकता है.

मुख्य बिंदु:

अधिकतम तापमान: 41 °सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान: 31 °सेंटीग्रेट

मौसम: दोपहर में लू चलेगी

हवा: 13 किमी/घंटा

आर्द्रता: 45% से 46%

मंडी का भाव

औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम में उतार-चढाव देखा गया. फल मंडी में सेब 200 से 240 रुपये किलो, केला 60 रुपये दर्जन, संतरा 130 से 140 रुपये किलो , अंगूर 200रुपये और दशहरी आम 90 से 150 रुपये किलो बिक रहा है.

अनाज मंडी में कतरनी चावल 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये किलो, मसूर दाल 70 रुपये किलो, चना दाल 68 रुपये किलो, मूंग दाल 100 रुपये किलो और मोट दाल 75 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 160 से 200 रुपये किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये किलो के बीच बिक रहा है.

सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये क्विंटल, देवा आलू 650–700 रुपये क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है

फल मंडी

सेब – 200 से 250 रुपये किलो

केला – 60 रुपये दर्जन

लीची-250 से 300 रुपये किलो

संतरा – 130 से 150 रुपये किलो

आम (दशहरी) – 90 से 150 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4400 रुपये क्विंटल

मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 68 रुपये/ल किलो

मूंग दाल – 100 रुपये/किलो

मोट दाल – 75 रुपये किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

सब्जी मंडी

बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल

नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल

आलू (देवा) – 650–700 रुपये क्विंटल

लहसुन – 5000–10000 रुपये क्विंटल

3 – सूर्य मंदिर में महाआरती

औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में मंग़ लवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी.

सूर्य मंदिर में आरती 5:30 बजे

मां सतबहिनी मंदिर में आरती: 6.बजे

गणेश मंदिर में आरती :7 बजे

मां दुर्गा मंदिर में आरती :7 बजे

4 – सदर अस्पताल में रविवार को ओपीडी सेवा,

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है

ओपीडी में तैनात डॉक्टर: सुबह 8 से 2:बजे तक

डॉ. यमुना पांडे

डॉ. सुमित कुमार

डॉ शशि कुमार

डॉ सविता कुमारी

ओपीडी दोपहर 2 से 9 बजे तक

डॉ अभिषेक कुमार सिंह

डॉ विनेश कुमार

डॉ देवाश्री

रात 9:बजे से सुबह 8: बजे तक

डॉ उदय कुमार

डॉ विनेश कुमार

5 – औरंगाबाद शहर में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम

औरंगाबाद में दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

कार्यक्रम की झलकियां:

सुबह नौ बजे: पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण

सुबह 11 बजे – विकास योजनाओं पर डीएम की समीक्षा बैठक

शाम छह बजे- संकट मोचन मानस मंदिर और दुर्गा मंदिर में भजन संध्या

8 – जाम अलर्ट:

औरंगाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी व ओवरब्रिज पर तय समय में बढ़ेगी भीड़

औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी,नावाडीह मोड पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है.

अलर्ट:

सुबह 9 बजे: धरनीधर मोड़,नावाडीह मोड व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना

शाम पांच से छह बजे: ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा

6 – बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी.मेटनेंस कार्य की वजह से रफीगंज, देव,नवीनगर और कुटुंबा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.

इसे भी पढ़ें: आनंद मोहन के आरोपों पर जदयू का पलटवार, पार्टी नेता बोले- नीतीश कुमार न होते तो जेल में ही रहते

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन