चार वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, आईजी की निगरानी में जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

बच्चे की फाइल फोटो

Aurangabad News: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालक की गुमशुदगी और अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है और पुलिस महानिरीक्षक खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से चार वर्षीय बालक की गुमशुदगी और अपहरण की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. 16 मई को घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. इसके साथ ही बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए तत्काल विधिक और तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग

मगध प्रक्षेत्र के आइजी विकास वैभव स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. आइजी कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने एसपी, औरंगाबाद को आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कराने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चे की खोज तेज करने का निर्देश दिया. प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. फुटेज में एक अज्ञात महिला बच्चे को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दी है.

एसआईटी का गठन

जांच के दौरान यह भी पता चला कि महिला बच्चे को लेकर पहले अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन के माध्यम से किसी अन्य जगह की ओर रवाना हो गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

इस टीम को रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर बच्चे की जल्द बरामदगी और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस महानिरीक्षक स्वयं इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Also Read: औरंगाबाद में सुबह से पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 लोग गिरफ्तार, सतीश हत्याकांड में हो सकता है बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन