ePaper

राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चे

Updated at : 07 Aug 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चे

बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. बारुण प्रखंड के सुंदरगंज स्थित राजकीय कृत देववंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. परीक्षा नियंत्रक एवं कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्रम में पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुआ. प्रतियोगिता दो समूह में विभक्त थी. बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता के लिए हिंदी या अंग्रेजी माध्यम निर्धारित करते हुए अधिकतम समय पांच मिनट निर्धारित की गयी थी. वर्ग नौवीं व 10वीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे. प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा दिखाने के लिए विद्यालय में भाषण, क्विज, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन माह में दो बार किया जाता है. कार्यक्रम संयोजक निरंजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के चयन एवं मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया था. वरीय पदाधिकारी के निदेशानुसार निर्णायक मंडल में शिवम कुमार, संजय कुमार मेहता, रश्मि मिश्रा एवं अजीत कुमार गौतम को सदस्य मनोनीत किया गया था. इसके अतिरिक्त परिणाम समिति के सदस्य के रूप में संतोष कुमार, विक्रम कुमार, सुशील कुमार, रविरंजन कुमार को मनोनीत किया गया था. इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार, कमल किशोर एवं आलोक कुमार आदि उपस्थित थे. बालक वर्ग में खेतपुरा के राहुल कुमार को प्रथम, दुधार के रौशन कुमार को द्वितीय तथा दुधार के प्रकाश कुमार वर्मा को तृतीय घोषित किया गया. ठीक इसी प्रकार बालिका वर्ग में बिशुनपुर के आरोही कुमारी को प्रथम, सुंदरगंज के सोनाली कुमारी को द्वितीय तथा अमौना के पल्लवी कुमारी को तृतीय घोषित किया गया. सभी प्रतिभागियों की सफलता के लिए जूनियर रेडक्रॉस के जिला काउंसलर निरंजय कुमार, विद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश कुमार ,रश्मि मिश्र, आलोक कुमार, कमल किशोर, गौतम जायसवाल ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त व्यक्तित्व निर्माण के क्रम में विभिन्न सहगामी क्रियाएं का आयोजन किया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन